School में घुसकर संचालक को बेरहमी से पीटा, शिकायत दर्ज

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2024-07-25 17:43 GMT
Bhopal. भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ओर‍ियन इंटरनेशनल स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। स्कूल के संचालक अभिनय भटनागर के साथ मारपीट की। उस पर कांच से हमला कर दिया, इसमें वह बुरी तरह से घायल हुए हैं। उनके हाथ में बड़ा घाव हुआ है,12 टांके हाथ में टांके लगे है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एबीवीपी से जुड़े शिवाजी पाटिल और मृदुल जावड़े और उनके साथियेां के खिलाफ मारपीट,जान से मारने की धमकी और स्कूल में तोड़फोड़ की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। शाहपुरा थाना पुलिस के एसआइ जगन्नाथ सिंह ने बताया कि शाहपुरा निवासी ज्ञानेंद्र भटनागर (73) ओर‍ियन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमेन हैं।


उनके बेटे 46 वर्षीय अभिनव भटनागर संचालक है। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आठ-दस लोग प्राचार्य से मिलने के लिए पहुंचे थे, मिलने में देर हुई तो वह हंगामा करने लगे, जब शोर शाराब सुनकर बाहर आया तो देखा कि उनके पिता ज्ञानेंद्र भटनागर के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने रोकने और उनको समझाने की कोशिश की। आरोपितों ने अभिनव से भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। उन लोगों ने कमरे का कांच का दरवाजा तोड़कर अभिनव के दाएं हाथ में मारा। घटना के समय स्कूल के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान यह हंगामा हो गया। सभी बच्चों को स्कूल के अंदर ले जाया गया। घटना को लेकर बच्चे और महिला शिक्षक दहशत में आ गए थे।
Tags:    

Similar News

-->