बंद मकान से मिली बुजुर्ग महिला की सड़ी-गली लाश, बदबू से पडोसी थे परेशान

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-06-03 16:18 GMT
जयपुर। जयपुर में शुक्रवार शाम बंद मकान में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली। सड़ी-गली हालत में शव फर्स्ट फ्लोर स्थित रूम में जमीन पर पड़ा था। लाश से बदबू उठने पर बुजुर्ग महिला की मौत का पता चला। लॉक तोड़कर मकान में घुसी सांगानेर थाना पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। SHO (सांगोनर) हरि सिंह दूधवाल ने बताया कि मृतका पुष्पा देवी (70) पत्नी मोहन लाल सेक्टर-1 मालवीय नगर की रहने वाली थी। मोहन लाल से उनकी दूसरी शादी हुई थी। उनके बेटे चांदपोल बाजार में परिवार सहित रहते है। पति की मौत के बाद वह यहां अकेली रह रही थी। परिवार के सदस्य कुछ दिनों में मिलकर देखरेख के साथ कॉल कर हाल पूछते रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मकान से तेज गंध उठने लगी।
पिछले कुछ दिनों से पुष्पा देवी को नहीं देखने और उसके घर से बदबू उठने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने कॉल कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सांगानेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस के जांच करने पर मकान अंदर से लॉक मिला। लॉक तोड़कर पुलिस टीम मकान में दाखिल हुई। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में जमीन पर पुष्पा देवी की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। SHO (सांगोनर) हरि सिंह दूधवाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है। बुजुर्ग पुष्पा देवी ने अकेले रहने के कारण पूरी तरह से मकान लॉक कर रखा था। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है कि हार्टअटैक आने के कारण वह कमरे में जमीन पर गिर गई। संभालने वाला कोई नहीं होने के कारण कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद 3-4 दिन से लाश पड़े रहने के कारण सड़ने-गलने लगी। शुक्रवार शाम सड़ी-गली लाश से तेज बदबू उठने पर पता चल सका।
Tags:    

Similar News

-->