सुबह की सैर पर निकले डीआईजी का लुटेरों ने मोबाइल छीना

मचा हड़कंप.

Update: 2023-07-23 09:30 GMT

DEMO PIC 

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में लुटेरों ने लॉ एंड ऑर्डर के डीआइजी विवेक राज सिंह का सेल फोन (मोबाइल) छीन लिया। लुटेरों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह सुबह की सैर पर थे। पुलिस ने बताया कि डीआइजी विवेक राज सिंह रविवार को सुबह की सैर पर थे, तभी शहर के उलुबरिया इलाके में लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले, चोर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तपन कुमार डेका, जो वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक हैं, के आवास में जबरन घुस गए थे। घटना के समय डेका घर पर नहीं थे।
Tags:    

Similar News