लोक परीक्षा संशोधन बिल पर आज संसद में होगी चर्चा

Update: 2026-07-28 02:26 GMT

दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र जारी है. बीते लगभग डेढ़ महीने से जारी नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के मुद्दों को समझते हुए सरकार बीते सोमवार को इससे जुड़ा जरूरी बिल लेकर आई. हालांकि सोमवार को संसद की कार्यवाही बहुत हंगामों से भरी रही. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया गया.

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश तो हो गया, लेकिन इस पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी. लोकसभा की कार्यवाही ये बिल पेश किए जाने के बाद पहले 2 बजे, फिर 5 बजे और अंत में दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध टूट गया है. सूत्रों का कहना है कि स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को चर्चा के लिए सहमत कर लिया है और लोकसभा में 28 जुलाई यानी आज एंटी पेपर लीक बिल पर दोपहर 12 बजे से चर्चा की शुरुआत हो सकती है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में पेश किया. विधेयक पेश होने के बाद सरकार इसे विचार करने और पारित कराने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन कल इस पर चर्चा नहीं हो सकी.

यह संशोधन पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम, 2024 में बदलाव से संबंधित है. यह कानून सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाया गया था. बता दें कि जंतर-मंतर समेत छात्रों के देशव्यापी आंदोलन के बाद सरकार ने इस मामले में कड़ाई से फैसला लेने का विचार किया है. परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार अब सजग है और लगातार सुधारों का ऐलान कर रही है.

इस अहम बिल पर सरकार की ओर से लगभग 8 से 10 घंटे चर्चा होने की संभावना है. एनडीए ने इस बहस में अपने युवा सांसदों को प्रमुखता से आगे करने की रणनीति बनाई है और सरकार की ओर से अधिकांश वक्ता युवा सांसद होंगे. भाजपा की ओर से बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या चर्चा में हिस्सा लेंगे. वहीं सहयोगी दलों की ओर से सायोनी घोष, मिताली बाग, लावु श्री कृष्ण देवरायलु, लल्लन सिंह, डॉ. श्रीकांत शिंदे, सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल और अरुण भारती समेत कई सांसदों के बोलने की संभावना है. इसके अलावा, नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी आज पहली बार प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सवालों का जवाब देंगे. प्रश्नकाल की तैयारी के लिए उन्हें रविवार को मंत्रालय के अधिकारियों ने विस्तृत ब्रीफिंग भी दी.


Tags:    

Similar News