सबूत जुटाने में लगी थी पुलिस, रेप का आरोपी हॉस्पिटल से फरार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-04-22 02:24 GMT

यूपी। दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मंगलवार की शाम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने की पुलिस मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लेकर आई थी, जहां से वह भाग निकला। आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर रात तक शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश जारी रही। उधर, लापरवाही के आरोप में प्रतापगढ़ एसपी ने दो सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को निलंबित कर दिया।

प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी जलालुद्दीन को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर दो साल की बच्ची के साथ बीते रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगा था। मानिकपुर पुलिस की टीम आरोपी जलालुद्दीन को मंगलवार को एसआरएन अस्पताल डीएनए टेस्ट और मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी।

इसी बीच पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही प्रयागराज की पुलिस भी सक्रिय हो गई। कोतवाली थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस संभावित जगहों पर देर रात तक सर्च करती रही, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि एसआरएन से पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने की सूचना मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News