विमान में मारपीट: यात्री ने अधिकारियों को पीटा, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी हुआ बवाल

Update: 2021-03-06 16:28 GMT

एयर फ्रांस के विमान में एक भारतीय नागरिक ने विमान के अधिकारियों के साथ मारपीट कर ली और बुल्गारिया में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए मजबूर कर दिया। बुल्गारिया के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पेरिस से नई दिल्ली जाने वाली एयर फ्रांस की एक फ्लाइट ने बुल्गारिया के सोफिया एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक इमरजेंसी लैंडिंग की। यह इमरजेंसी लैडिंग एक यात्री के कारण करनी पड़ी, जो विमान के अधिकारियों से भिड़ गया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी इवालो एंजलोव ने बताया कि यह यात्री एक भारतीय नागरिक था, जिसने फ्लाइट के टेक-ऑफ करने के बाद अन्य यात्रियों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया, इस बीच उसने एक फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मारपीट भी और उसे धक्का भी दिया। इस यात्री के आक्रामक व्यवहार ने फ्लाइट के कमांडर को सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर कर दिया। इस यात्री, जिसका नाम नहीं बताया गया, उसे विमान से उतार दिया गया और उस पर लुप्तप्राय उड़ान सुरक्षा का चार्ज लगाया गया है, इस मामले में दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

इसके बाद एयर फ्रांस की इस उड़ान ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा फिर से शुरू की। एंजेलोव ने संवाददाताओं से कहा, "हम उसके कार्यों और उद्देश्यों दोनों की जांच कर रहे हैं। उसके इस तरह के व्यवहार के लिए कोई उचित स्पष्टीकरण सामने नहीं आ सका है।"

Tags:    

Similar News

-->