Pakistan एयरफोर्स ने कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक

Update: 2026-03-13 02:23 GMT

 अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए हैं.

अफगान, तालिबान अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन हवाई हमलों में रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिससे कई नागरिक घर तबाह हो गए हैं. दावा किया गया है कि इस हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में बमबारी की है.

तालिबान सरकार ने इस सैन्य कार्रवाई को 'क्रूर आक्रामकता' करार दिया है. बयान में कहा गया है कि रमजान के अंतिम दस दिनों और ईद जैसे त्योहार के करीब इस तरह के हमले करना यह दर्शाता है कि पाकिस्तानी शासन किसी भी मानवीय सिद्धांत या नैतिक मूल्यों से बंधा हुआ नहीं है.

 

Tags:    

Similar News