हनीमून पर जाने बदमाश के पास नहीं थे पैसे, अधिकारी के घर बोला धावा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-07-19 01:20 GMT

लखनऊ। भूतनाथ चौकी के पास सचिवालय अफसर हरीशचंद्र पांडेय की पत्नी का गला रेतकर जेवर लूटने के मामले में दो बदमाशों को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश चिरकू उर्फ कपिल तीन माह पूर्व ही चोरी के मामले में जेल से छूटा था। इसके बाद 29 जून को उसने अपनी शादी की। पत्नी को हनीमून पर जाने को रुपये का इंतजाम करने के लिए उसने नौ जून की पत्नी से लूट की थी।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश चिरकू उर्फ कपिल मूल रूप से सीतापुर के सिधौली पर्वतपुर का रहने वाला है। इसके अलावा उसका साथी मोगली उर्फ रामधीरज निवासी खैराबाद जलालपुर है। दोनों नौ जुलाई की दोपहर दोनों एसी मैकेनिक बनकर सचिवालय में तैनात अनुसचिव रहीशचंद्र पांडेय के घर पहुंचे। घंटी बजाई उनकी पत्नी शशि के पूछने पर बताया कि एसी की शिकायत आयी थी। शशि गेट पर पहुंची तभी चिरकू ने उन्हें पकड़ लिया और उनका गला रेत दिया था। हाथ पर भी चाकू से प्रहार किए थे। मोगली ने बाली नोच ली थी। इसके बाद दोनों भाग निकले थे।

वारदात के खुलासे के लिए एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के निर्देशन में थाने की टीम और दूसरी क्राइम टीम को लगाया गया था। दोनों टीमों ने शुक्रवार सुबह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी गई बालियां भी बरामद हो गई हैं। वारदात के खुलासे के लिए करीब 300 सीसी कैमरों की पुलिस ने तफ्तीश की। कैमरों से बदमाशों को पकड़ने में अधिक मदद नहीं मिल सकी थी। मुखबिर तंत्र से गिरफ्तारी में सफलता मिली। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक चिरकू स्मैक का लती है। वारदात से पूर्व उसने स्मैक भी पी थी। इसके बाद घटना की। वह इंदिरानगर में ही किराए के एक कमरे पर रहता था। उसके खिलाफ चोरी पूर्व में चोरी के छह मुकदमे थे। बीते साल वह गाजीपुर थाने से ही चोरी के मामले में जेल गया था। तीन माह पूर्व ही छूटा था। मोगली के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


Tags:    

Similar News

null