गृह मंत्रालय में बैठक शुरू, उधर पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में किया बड़ा ईशारा
दिल्ली। गृह मंत्रालय में बैठक शुरू हो गई है, उधर पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में बड़ा ईशारा किया है, पीएम मोदी ने कहा , "समय सीमित है और लक्ष्य बड़े हैं, वर्तमान स्थिति के लिए नहीं बोल रहा हूं"। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर पाकिस्तान पर सख्त ऐक्शन के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। भारत को लगातार परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान की अब हवा निकल गई है।
उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक दिन पहले ऐसा बयान दिया कि भारत हम पर कभी भी सैन्य हमला कर सकता है। अब उन्होंने सफाई में कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। आसिफ ने यह भी कहा कि हम परमाणु हमला तभी करेंगे, जब उनके देश के अस्तित्व पर बात आएगी।
पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून डॉट पीके के मुताबिक, आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, लेकिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल "तब" किया जाएगा जब "हमारे अस्तित्व पर सीधा खतरा" मंडराएगा। उनके इस बयान को भारत को गीदड़भभकी की कोशिश के बाद बैकफुट पर जाने के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले सप्ताह कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारत ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकियों का हाथ होने का आरोप लगाया है, जिसे पाकिस्तान ने सिरे से खारिज किया। इस आतंकी हमले की जांच एनआईए कर रही है।