दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Update: 2023-09-24 17:24 GMT
नई दिल्ली(आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसमी औसत से एक डिग्री कम था। आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News

-->