Bihar Election Results 2025:  राघोपुर से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पीछे हो गए हैं. वह बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार से 1200 वोटों से पिछड़ रहे हैं. बिहार चुनाव में मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच था, लेकिन यहां तो अकेले जेडीयू महागठबंधन पर भारी पड़ती दिख रही है. 
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान देते हुए कहा, "शुरुआती रुझान ही बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता के ख़िलाफ़ कामयाब होते दिख रहे हैं. ये लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के बीच नहीं है. ये ज्ञानेश कुमार और भारत की जनता के बीच सीधी लड़ाई है."
चुनाव आयोग के हिसाब से देखिए सभी दलों का हाल
बिहार चुनाव रिजल्ट का एक-एक अपडेट चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट results.eci.gov.in पर दे रहा है. चुनाव आयोग के रुझान में भी बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. बिहार में सबसे अधिक सीट जदयू को मिलती दिख रही है. नीतीश की जदयू 82 सीटों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, जबकि राजद का हाल बहुत बुरा है. चलिए जानते हैं चुनाव आयोग के मुताबिक, कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे है.
जदयू- 82
भाजपा- 80
राजद- 33
लोजपा (रामविलास)- 22
कांग्रेस-6
सीपीआई एमएल- 6
हम- 5
Tags: