दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर लुटाए नोट, दुल्हन ने उठाया...एक जेस्चर ने जीत लिया सबका दिल
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया शादी की रील्स से अटा पड़ा है. कहीं दूल्हा-दुल्हन की नोकझोंक के वीडियो वायरल हो रहे हैं तो कहीं शादी की रस्में और बारातियों के अनोखे अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन इन दिनों एक शादी का वीडियो अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में है. इस वीडियो में दुल्हन का एक छोटा सा जेस्चर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान दूल्हे के दोस्त स्टेज के पीछे से नोटों की गड्डियां लुटाने लगते हैं. देखते ही देखते स्टेज पर नोट बिखर जाते हैं. वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर उत्साहित नजर आते हैं.
इसी बीच दुल्हन की नजर स्टेज पर गिरे नोटों पर पड़ती है. वह पहले एक नोट उठाती है और उसे चूमती है. इसके बाद वह स्टेज पर बिखरे नोटों को समेटने लगती है. दुल्हन का यह जेस्चर कैमरे में कैद हो जाता है और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो देखने वाले लोग दुल्हन के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि नोटों की कीमत समझना और उनका सम्मान करना अच्छी बात है. वहीं, कुछ लोगों को दुल्हन का मासूम अंदाज भी पसंद आ रहा है.
शादी समारोह में अक्सर नोट उड़ाने की रस्म देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो में दुल्हन का नोट को चूमकर उठाना लोगों के लिए खास बन गया. यही वजह है कि शादी से जुड़ी दूसरी वायरल रील्स के बीच यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है.