कॉकरोच पार्टी की मांग बिहार-असम सरकार ने भी मानी, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

ब्रेकिंग

Update: 2026-07-28 01:16 GMT

बड़ी खबर. देर रात कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास ने प्रदर्शनकारियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट साझा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधि, जो इस पूरे मामले में इंटरलोक्यूटर की भूमिका निभा रहे थे, उनसे मिलने आए थे.इस मुलाकात में सरकार की तरफ से किए गए वादों को लेकर बातचीत हुई. पुलिस प्रतिनिधि अपने साथ बिहार सरकार के गृह विभाग की एक प्रेस रिलीज भी लाए, जिसमें साफ लिखा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी और आगे भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी.

सौरभ दास ने बताया कि यह मुलाकात करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली. इस दौरान चर्चा हुई कि और कौन-कौन सी राज्य सरकारें ऐसी ही अधिसूचना जारी कर सकती हैं, ताकि किसी भी प्रदर्शनकारी को नुकसान न पहुंचे. सरकार ने आश्वासन दिया है कि जिन राज्यों को लेकर चिंता जताई गई थी, वहां भी कल तक ऐसी ही अधिसूचनाएं जारी कर दी जाएंगी. अगर इसके बाद भी किसी राज्य से शिकायत आती है कि मामले वापस नहीं लिए गए, तो पार्टी सीधे संपर्क करेगी और समाधान सुनिश्चित करेगी. बाकी राज्यों की सूची कल सुबह तक सरकार को सौंपी जाएगी.

सौरभ दास ने कहा कि पार्टी आंदोलन शुरू होने के पहले दिन से हर प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी है और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ेगी. उन्होंने रत्ना, आशु, अभिजीत और वैष्णवी का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूरी टीम लगातार इस काम में जुटी है. वहीं रत्ना सिंह ने लीगल हेल्प को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों पर जिन वकीलों ने प्रदर्शनकारियों की मदद की, उनसे लगातार संपर्क बना रहा. अभी कोई औपचारिक लीगल टीम नहीं बनी है, लेकिन जल्द बनाई जाएगी. पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि वकीलों की मेहनत बेकार न जाए, और इसके लिए उन्हें लिखित आश्वासन भी मिल चुका है.


Tags:    

Similar News