शादी समारोह में आई युवती के साथ किया गया गैंगरेप, पुलिस ने दर्जन युवकों को हिरासत में लिया

एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है।

Update: 2022-01-28 03:52 GMT

लोहरदगा: लोहरदगा जिले में फिर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र पूर्वी क्षेत्र स्थित गांव में यह घटना घटी है। पीड़िता और उसके परिजनों ने लोहरदगा महिला थाना पहुंच कर एक के खिलाफ नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए संदेह के आधार पर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। लोहरदगा के महिला थाना में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। लोहरदगा के डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाने में अर्जी देकर दुष्कर्म की बात कही है। इस पर जांच चल रही है।
बताया जाता है कि युवती किसी शादी समारोह में आई थी। उसके प्रेमी ने उसे समारोह से बाहर बुलाकर ले गया था। इसी दौरान दोनों को अकेले देख कर कुछ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में पिछले हफ्ते ही भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस पर करवाई करते हुए अबतक नौ आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है। जिले में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों ने कानून व्यस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
सामूहिक दुष्कर्म के ताजा मामले में महिला थाना प्रभारी जोशफिना हेम्ब्रम ने मीडिया से कुछ भी बोलने से मना कर दिया। बस इतना कहा कि कि जांच चल रही है। कैमरे पर बोलने से बचती रही
Tags:    

Similar News