नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी और स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की काफी चर्चा में है। उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो चुका है। हालांकि, शुक्रवार को देर रात पीएम मोदी के इंस्टा पोस्ट के बाद अब वह खुलकर कैमरे के सामने आई है। सोशल मीडिया के अफवाहों के अनुसार गालियां देने वाली लड़की विक्टिम कार्ड खेलकर उसने अपनी नाबालिग बहन से माफ़ी मंगवाया। अब ये जांच का विषय बन गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे है बल्कि सोशल मीडिया में ऐसी अफवाहें उडी है कि असली लड़की सोशल मीडिया में विक्टिम कार्ड खेल रही है। जिसकी सही तरीके से जांच पुलिस को करनी चाहिए।
जंतर-मंतर पर PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ इधर, PM मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था, ‘मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं।’ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह लड़की हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही है।
वीडियो में लड़की कहती है, ‘मैं 15 साल की हूं। अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और आसपास मौजूद कुछ लोग PM के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। मैं उसी माहौल और भीड़ के बहकावे में आ गई।’
23 जुलाईः अपशब्द
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लड़की ने PM मोदी को गाली दी थी।
1 अगस्तः माफी
नोएडा में FIR होने के बाद लड़की ने वीडियो जारी कर PM मोदी से माफी मांगी।
दीपके ने पूछा- क्या सरकार केस भी वापस लेगी
वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को पूछा, ‘क्या सरकार केस भी वापस लेगी।’ लड़की के खिलाफ 30 जुलाई को नोएडा में केस दर्ज हुआ था।
PM मोदी रील में बोले- भटके बच्चों को माफ करना चाहता हूं PM मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।
यह पिछले 9 दिनों में PM का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।
इस लड़की की मां ने भी दिया बयान
इस माफीनामे से पहले उनकी मां का भी बयान मीडिया में सामने आया था। उनकी मां ने कहा था कि हमने पुलिस अधिकारियों को पहले ही माफीनामा दे दिया है। जो हुआ उसके लिए हमें बहुत अफसोस है। इस पूरे मामले में उस सलून मालिक का भी बयान सामने आया है जहां लड़की ने काम सीखने की शुरुआत की थी। उस सैलूम के मालिक ने कहा है कि यह लड़की कुछ ही दिन हमारे यहां काम सीखने के लिए आई थी, लेकिन बाद में इस लड़की ने आना बंद कर दिया और हमने इसे आधार कार्ड जमा कराने के लिए कहा था तो वो भी इसने नहीं कराया।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो को लेकर तेज बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक युवती ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। वहीं दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि माफी मांगने वाली युवती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली और इंटरव्यू वीडियो में दिख रही युवती एक नहीं हैं। इसी वजह से मामले को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
वायरल पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने के बाद युवती ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपने बयान पर खेद जताया। हालांकि, इसके साथ ही कई लोगों ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि माफी मांगने वाली लड़की का चेहरा इंटरव्यू वीडियो में नजर आ रही युवती से अलग हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि क्या दोनों वीडियो में दिख रही युवती वास्तव में एक ही हैं या नहीं।
इस पूरे मामले में अभी तक किसी सक्षम सरकारी एजेंसी या पुलिस की ओर से यह आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वायरल माफी वाला वीडियो उसी युवती का है, जिसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी तरह यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे "दो अलग-अलग लड़कियां" वाले दावे सही हैं या गलत।
फैक्ट-चेक करने वाले कई प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स भी वायरल वीडियो की जांच करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी वीडियो या पोस्ट को केवल सोशल मीडिया के दावे के आधार पर सही मान लेना उचित नहीं है।
विशेषज्ञों का भी कहना है कि आज के समय में एडिटेड वीडियो, पुराने वीडियो या किसी दूसरे व्यक्ति के वीडियो को जोड़कर भ्रामक दावे किए जाना आम बात हो गई है। ऐसे में किसी भी वायरल कंटेंट पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।
फिलहाल इस मामले में सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक स्तर पर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि माफी मांगने वाली युवती वही है या कोई दूसरी। जब तक संबंधित एजेंसियों या विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक वायरल दावों को अंतिम सत्य मानने से बचना चाहिए।
एक यूजर का दावा
पहली फोटो है गाली देने वाली की और दूसरी फोटो है माफी मांगने वाली।
लेकिन क्या दोनो एक ही लड़की है? या फिर एक नाबालिग को बलि का बकरा बनाया जा रहा वामपंथी गैंग द्वारा?
चलो मान लिया कि एक में मेकअप है और दूसरे में मेकअप नहीं है इसलिए चेहरे में फर्क लग रहा। लेकिन मेकअप करने से सर पे हेयरलाइन भी ऊपर हो जाती है क्या?