बर्थडे पार्टी से लौट रही युवती पर ब्लेड से हमला, दो दोस्त ही निकले आरोपी

गिरफ्तार

Update: 2021-07-30 13:57 GMT
फाइल फोटो 

भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्तम इलाके MP नगर जोन-1 में एक युवती पर ब्लेड से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवती बर्थडे पार्टी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, युवती के चेहरे पर दो दोस्तों ने ब्लेड से हमला किया था। MP नगर जोन-1 के महाराणा प्रताप अपार्टमेंट के पास इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। MP नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News

-->