OMG! लड़की ने खत्म की जिंदगी...लिखा- मैं दादा जी के पास जा रही हूं...
पढ़ें पूरी खबर.
सांकेतिक तस्वीर
गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव मोकलवास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव की 16 वर्षीय लड़की ने जोहड़ में कूदकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जो मैत्री स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी.
पुलिस के अनुसार, नेहा 11 फरवरी की देर रात स्कूल ड्रेस पहनकर घर से बाहर निकली थी और इसके बाद लापता हो गई. परिजनों ने तुरंत थाना बिलासपुर में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में नेहा स्कूल ड्रेस में अकेले जाते हुए दिखाई दी, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला. नेहा के पिता ने बेटी का पता बताने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी.
तफ्तीश के दौरान पुलिस को नेहा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. इसमें लिखा था, मम्मी पापा मुझे माफ कर देना. मैं दादा जी के पास जा रही हूं. मुझे तलाश न करना. अगर तलाश करना ही है तो शमशान वाले जोहड़ में कर लेना, मैं वहीं मिलूंगी.
सुसाइड नोट पढ़कर परिजन सदमे में आ गए. इसके बाद पुलिस और परिजन सीधे शमशान घाट के पास स्थित जोहड़ पर पहुंचे. एनडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया और इसी दौरान नेहा का शव जोहड़ से बरामद कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक डूबने से उसकी मौत हुई थी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों के हवाले कर दिया. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेहा ने आत्महत्या क्यों की. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.