आग की चपेट में अपार्टमेंट, इसी बिल्डिंग में रहते हैं कई सांसद

देखें वीडियो.

Update: 2025-10-18 08:44 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में एक बड़ा आग का हादसा हुआ है. इस बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं. यह बिल्डिंग संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. किसी की भी हताहत की सूचना नहीं है.
आग की वजह से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है. अभी तक आग की वजह के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. दमकल की छह गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है.
घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो फोटो सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं. काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सबसे पहले दोपहर को एक बजकर 20 मिनट पर मिली. फिर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद वह देरी से पहुंचे. लोगों का ये भी कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पहुंची तो नुकसान कम होता.

Similar News

null