जींद में विजयादशमी का पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

बड़ी खबर

Update: 2024-10-12 17:25 GMT
Jind. जींद। शनिवार को दशहरा पर्व श्रद्धा से मनाया गया। जींद शहर में दशहरा पर्व पर शनिवार को अर्जुन स्टेडियम,जींद रेलवे जंक्शन ग्राउंड तथा गीता कालोनी में रावण के कुनबे का दहन किया गया। रेलवे जंक्शन पर रेलवे रामलीला क्लब द्वारा बनवाए गए रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फूट रही तो वहीं सनातन धर्म रामलीला क्लब द्वारा तैयार किए गए रावण के पुतले की ऊंचाई 45 फुट तथा कुंभकरर्ण और मेघनाथ के पुतले की हाइट 50 तथा 45 फुट रखी गई है। खास बात यह है कि इस बार रावण की गर्दन घुमती रही। पुतलों में भरपूर आतिशबाजी का प्रयोग किया गया था। अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजय दशमी पर्व पर रेलवे जंक्शन स्थित स्कूल मैदान व अर्जुन स्टेडियम में रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतले फूंके गए। इस मौके पर शहर में कई जगहों पर मेलों का आयोजन किया जिसमें लोगों ने जमकर खरीददारी की।


अर्जुन स्टेडियम में रावण दहन के चलते देर शाम वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। विजय दशमी पर्व पर मंदिरों में भी विशेष पूजा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। रेलवे जंक्शन स्कूल ग्राउंड के आसपास छोटे-छोटे झूले लगाए गए थे। बच्चों ने तीर कमान, तलवार खरीदे। वहीं राम, हनुमान के मुखौटे भी बच्चों में आकषर्ण का केंद्र रहे। दशहरा पर्व को लेकर शाम को शोभायात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण, हनुमान की आर्कषक झांकियां बनाई गई थी। अर्जुन स्टेडियम में किलेे वाली श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले जलाए गए। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा शामिल हुए। उधर, रेलवे रामलीला क्लब की ओर से रेलवे जंक्शन स्कूल ग्राउंड में रावण दहन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
Tags:    

Similar News

-->