इस शहर की गलियों में मंडरा रहा 'स्त्री' का डर, आधी रात को बजाती है घंटी, फिर...
देखें VIDEO...
Gwalior ग्वालियर: बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री' की तरह एक अनजान महिला ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. ये महिला आधी रात में शहर के अलग अलग इलाकों में घूमती है और घर की घंटी बजाकर आगे बढ़ जाती है. इसकी वजह से लोग अब दहशत में आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सीसीटीवी में एक महिला अजीबोगरीब तरीके से घरों की घंटी बजाती हुई नजर आ रही है.
मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी इलाके का बताया जा रहा है. ये घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें एक महिला जिसका चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन वह बारी बारी से लोगों के घरों की घंटियां बजाती दिख रही है. घंटी बजाकर यह महिला आगे चल देती है.सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 19 मार्च की रात का बताया जा रहा है.
जिसमें महिला रात के समय बंद दरवाजों के घरों के बाहर लगी घंटी बजा रही है. लोगों की माने तो घंटी की आवाज सुनकर लोगों ने घर के अंदर से आवाजें भी लगाईं लेकिन बाहर से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली. महिला सिर्फ घरों की घंटी बजाते हुए चलती नजर आ रही है. यहां तक की सीसीटीवी में रात के समय महिला को देख पास खड़ा सांड भी भाग खड़ा हुआ. जिसे देख कर लोग अंधविश्वासी कयास लगा रहे हैं. इस मामले को लेकर जब पुलिस से संपर्क किया गया तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है "कि इस बारे में जानकारी लगी है. वीडियो भी देखा है ऐसे में स्थानीय पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है. साथ ही रात्रि गस्त बढ़ाने और इस महिला के बारे में पता करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं."
यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, 'जनता से रिश्ता' इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.