बाप बना कसाई, गुस्से में दो मासूम बच्चियों को नहर में फेंका

पति-पत्नी के बीच गुजारा भत्ते से जुड़े मसले पर विवाद हुआ।

Update: 2024-05-26 05:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान: पाकिस्तान में पति-पत्नी के बीच गुजारा भत्ते से जुड़े मसले पर विवाद हुआ। इसके बाद पति ने गुस्से में अपनी दो मासूम बच्चियों को नहर में फेंक दिया। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के अनुसार यह जघन्य घटना पाकिस्तान के चिचावतनी की है। नहर में बच्चियों को फेकने वाले शख्स का नाम फहीम जावेद है। इन बच्चियों की उम्र 8 साल और 10 साल बताई जा रही है।
न्यूज रिपोर्ट के अनुसार बचाव अभियान में छोटी बच्ची की जान बच गई है जबकि बड़ी बेटी की गहरे पानी में डूबने के कारण मौत हो गई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार फहीम जावेद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान के कल्लर कहर का निवासी है। फहीम और उसकी पत्नी के बीच रखरखाव से जुड़े भत्ते पर विवाद हुआ था। इसी के बाद फहीम ने ऐसा जघन्य अपराध किया। एआरवाई न्यूज के अनुसार पत्नि ने गुजारा भत्ता की मांग को लेकर कोर्ट में पहले से ही याचिका दायर की हुई थी।
छोटे-मोटे विवाद या फिर आर्थिक समस्याओं के चलते पाकिस्तान में लोगों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को मारने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इस तरह की घटना 3 मई को भी घट चुकी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार फैसलाबाद के गुलशन ए मदीना कॉलोनी के निवासी काजिम जावेद ने पैसे से जुड़ी समस्याओं के चलते अपने चार बच्चों और दो पत्नियों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के अनुसार काजिम ने यह कदम व्यापार में लगातार होते घाटे और दिनों-दिन बढ़ते जा रहे कर्ज की वजह से उठाया था।
Tags:    

Similar News