केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने आया शराबी, फिर...VIDEO

बताया जा रहा है की साइकिल सवार शराब के नशे में था।

Update: 2022-10-16 04:23 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वैशाली: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर है जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बाल-बाल बच गए। सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हो गई मंत्री के काफिले में एक साइकिल सवार घुस गया जिसे बचाने में काफिले की एक गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई। बताया जा रहा है की साइकिल सवार शराब के नशे में था।
मंत्री पशुपति पारस महनार से एक समर्थक के घर से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। थोड़ी पूरी पर यह घटना हो गई। वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि साइकिल सवार अगर मंत्री जी की कार के आगे घुसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत युवक काफिले में कैसे घुस गया?
उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस और उनकी सुरक्षा के लोग सुरक्षित हैं। लेकिन रात के अंधेरे में हुई घटना से मंत्री काफी घबरा गए। कार्यकर्ताओं ने लुढ़की कार को धक्का देकर निकाला। इस बीच साइकिल सवार भाग निकला।
Tags:    

Similar News