7 बच्चों की मौत से स्वास्थ्य प्रशासन की उड़ी नींद, कफ सिरप्स की जांच शुरू
पढ़े पूरी खबर
एमपी/राजस्थान। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में कई बच्चों की मौत और बीमारी के मामलों के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने कुछ काउच सिरप्स पर जांच शुरू कर दी है और उन्हें बैन कर दिया है. विशेष रूप से Dextromethorphan Hydrobromide सिरप पर संदेह है क्योंकि इसके सेवन के बाद कई बच्चों की मौत और बीमारी के मामले सामने आए हैं.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) की एक केंद्रीय टीम ने सैंपल इकट्ठा किए हैं और राजस्थान में भी ऐसे ही मामले सामने आने के बाद संबंधित सिरप के बैच की जांच और वितरण रोक दिया गया है.
राजस्थान में सीकर जिले में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि भरतपुर में तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से बीमार हुआ. इन बच्चों को मुख्यमंत्री मुफ्त दवा योजना के तहत दिए गए सिरप का सेवन कराया गया था. छिंदवाड़ा में पिछले महीने छह बच्चों की मौत हुई, जिनमें संदेह है कि किडनी इंफेक्शन सिरप के सेवन से हुआ. प्रारंभिक लक्षण तेज बुखार और पेशाब में दिक्कत थे. प्रशासन ने तुरंत ColdRif और Nextro-DS सिरप्स को बैन कर दिया और कड़ी निगरानी शुरू की.
राजस्थान में RMSCL ने शिकायत मिलने के बाद KL-25/147 और KL-25/148 बैच की जांच शुरू की और अब कायसंस फार्मा के सभी बैच का वितरण रोक दिया गया है. राज्य ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि बच्चों में बीमारियां आने के बाद Dextromethorphan Hydrobromide सिरप का वितरण पूरी तरह से रोक दिया गया है.