इंजीनियर की बोरे में मिली थी लाश, आरोपी की तलाश जारी

शरीर पर मिले थे चाकू के निशान

Update: 2023-08-17 17:36 GMT
इंदौर। सिविल इंजीनियर अतुल जैन की हत्या में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने चाकू मारने वाले दोनों आरोपितों की पहचान कर ली, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस की दलील है कि दोनों आरोपित फोन बंद कर भाग गए हैं। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए स्वजन को हिरासत में ले रखा है। द्वारकापुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल महेश जैन की बुधवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अतुल प्रापर्टी ब्रोकर दोस्त धीरेंद्र पांचाल के साथ घर जा रहे थे। दोनों एमआर-10 पर रहने वाले दोस्त निखिल से मिलने गए थे। धार रोड़ (शराब दुकान के सामने) बदमाश स्कूटर लेकर कार के सामने आ गए। कार धीरेंद्र पांचाल चला रहा था।
अतुल कार से उतरा तो आरोपितों ने पेट में चाकू घोंप दिया। एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपितों की पहचान कर ली है। एक का नाम रोहित और दूसरा आयुष उर्फ बब्बू है। रोहित का आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस ने रात को ही छापा मारा, लेकिन घरों से फरार मिले।उनका फोन भी लगातार बंद मिल रहा है। उधर, गुरुवार को अतुल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, पत्नी सुरभि बेहोश हो गई।अतुल की 2 मई को ही शादी हुई थी। सुरभि निजी स्कूल में शिक्षिका है। बड़े भाई राहुल के मुताबिक, अतुल का कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। बदमाशों ने एक बेगुनाह का कत्ल कर दिया। उन्हें फांसी की सजा मिलना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->