Kolkata कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के दफ्तर और इसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर एक दिन पहले हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) और प्रवर्तन निदेशालय दोनों ने छापेमारी के संबंध में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते के लिए तय की है।
मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।