ऐन मौके पर दुल्हन का बड़ा फैसला, शादी से किया मना, मचा हड़कंप

जानें पूरा मामला.

Update: 2025-11-25 02:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर

बेतिया: बेतिया जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में बुधवार को शादी समारोह अचानक विवाद में बदल गया. बैतापुर गांव से बारात धूमधाम से पहुंच चुकी थी. घर में सजावट हो चुकी थी और रिश्तेदार स्वागत में जुटे थे. द्वारपूजा की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक ऐसा मोड़ आया जिसने पूरी शादी रोक दी.
दुल्हन को मंडप में पता चला कि दूल्हा एक आंख से दिव्यांग है. दूल्हे पक्ष ने यह बात छुपाई थी और दूल्हा चश्मा पहनकर अपनी समस्या छुपाने की कोशिश कर रहा था. जैसे ही दुल्हन को इस बारे में जानकारी मिली, उसने साफ कहा कि वह धोखे में रखकर शादी नहीं कर सकती.
दुल्हन के इनकार करते ही दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. माहौल तनावपूर्ण हो गया तो सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और बातचीत शुरू कराई. करीब दो घंटे चली पंचायत में दुल्हन के भाई ने भी कहा कि जानकारी छुपाकर विवाह नहीं हो सकता और बहन के फैसले का समर्थन किया.
पंचायत के निर्णय के बाद शादी को रद्द कर दिया गया. बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा. गांव में दिनभर इस घटना की चर्चा चलती रही. लोग मान रहे हैं कि शादी जैसे बड़े फैसले में सच और पारदर्शिता सबसे जरूरी है, और किसी भी तरह की जानकारी छुपाने से रिश्ते की नींव कमजोर हो जाती है.
Tags:    

Similar News