जमानतदार पहुंचा जेल, हुई अजीबो गरीब घटना

जानिए क्या हुआ?

Update: 2021-10-05 12:31 GMT

DEMO PIC 

समस्तीपुर कोर्ट में मंगलवार को एक अजीबो गरीब घटना हई। जमानत देकर दूसरे को जेल से निकालने आया शख्स खुद जेल चला गया। अपर अपर सत्र न्यायाधीश-2 सह विशेष न्यायाधीश, उत्पाद व मद्य निषेध, सत्यभूषण आर्य ने जमानतदार शख्स को जेल भेज दिया। इस बीच पहले से जेल में बंद शराबी को जमानत मिल गयी। जेल जाने वाला आरोपी युवक राजकुमार सिंह सिंघिया का रहने वाला है। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीना देवी नाम की एक महिला ने सिंघिया थाना में अपने पुत्र सतीश कुमार सिंह के खिलाफ दो सितम्बर को केस दर्ज कराया था। मीना देवी का आरोप है कि उनका पुत्र सतीश नशे की हालत में उनके साथ मारपीट करता है और घर में तोड़फोड़ करता है। सतीष पर अपनी मां को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह तीन सितम्बर से जेल में था। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायलत ने 29 सितम्बर को उसे जमानत दे दी। सतीश को जमानत मिलने पर उसका चचेरा भाई राजकुमार सिंह जमानतदार के रूप में कोर्ट में आया था।

लेकिन भाई को जमानत दिलाने पहुंचा राजकुमार सिंह खुद नशे में था और कोर्ट के अंदर पहुंच गया था। उसे नाशे की हालत में देख जज ने पुलिस को तत्काल हिरासत में लेकर जांच कराने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर नगर थाने की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जिसमें उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। उसके बाद जज ने जेल भेजने का आदेश दिया।

Tags:    

Similar News

-->