CBI के सामने थलापति विजय की आज पेशी, साउथ के एक्शन हीरो से पूछताछ शुरू, भगदड़ में 41 लोगों की हुई थी मौत
VIDEO: चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचे.
फाइल फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिनेता से नेता बने थालापति विजय से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई बीते साल हुए करूर भगदड़ मामले में पूछताछ कर रही है. 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में जब विजय भाषण देने आए थे तो भगदड़ मच गई और 41 लोगों की जान चली गई थी. इस मामले को लेकर सीबीआई के सामने विजय पेश हुए हैं.
CBI विजय से रैली के आयोजन और प्रबंधन में कथित लापरवाही को लेकर सवाल पूछेगी. एजेंसी की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि रैली से पहले पार्टी नेताओं के साथ कितनी बैठकें हुईं और उन बैठकों में क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आयोजन के दौरान किन-किन प्रक्रियाओं का पालन हुआ और किनमें चूक हुई.
CBI यह भी जांच कर रही है कि रैली के समय पुलिस और पार्टी के बीच जो व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सहमति बनी थी, उसका सही तरीके से पालन क्यों नहीं हो पाया.
ये तस्वीरें सोमवार सुबह की है जब थालापति विजय सीबीआई के दफ्तर पहुंचे.