रायगढ़: राजमार्ग पर बस के खाईं में गिरने से 10 की मौत, VIDEO

मचा कोहराम.

Update: 2023-04-15 04:33 GMT
रायगढ़ (आईएएनएस)| मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब 30 लोगों को लेकर जा रही एक निजी बस के खाईं में गिर जाने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्घटना राजमार्ग के बोरघाट खंड के पास हुई। घायलों को खोपोली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।
Tags:    

Similar News

-->