किशोरी प्रेग्नेंट हुई, पप्पू दरिंदा फरार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-03-21 02:15 GMT

यूपी। महोबा ज़िले में कथित तौर पर बलात्कार का शिकार हुई 16 साल की एक लड़की सात महीने की गर्भवती पाई गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कुल पहाड़ कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नाबालिग की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सात महीने पहले पप्पू नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया था. साथ ही उसने उसे धमकी दी थी कि वह अपनी आपबीती किसी को न बताए. यह घटना महोबा के बेलाताल कस्बे में हुई थी. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि FIR में एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है.

SHO ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शनिवार को होगा और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस पर भी कई सवाल खड़े करती है. फिलहाल स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


Tags:    

Similar News