शिक्षक की बढ़ी मुश्किलें, बेड टच का आरोप, हुआ जमकर हंगामा

जानें पूरा मामला.

Update: 2026-02-25 02:34 GMT

सांकेतिक तस्वीर

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा सात की छात्रा के साथ बेड टच का आरोप लगा है। सोमवार को छात्रा के गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमाकर हंगामा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। हरकत में आए बीईओ ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
छात्रा सोमवार को स्कूल से बिना बताए चली गई थी। काफी देर बाद लौटी तो शिक्षक ने उसे डांटते हुए स्कूल से जाने की वजह के बारे में जानकारी की। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने उसे बैड टच किया। घर में भी बच्ची ने इसकी जानकारी दी। जानकारी पर छात्रा की मां व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए व हंगामा किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
कई महिलाओं ने शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। भीड़ के जमा होने पर स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। छात्रा की मां ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर जांच व कार्रवाई करने की मांग की। बीईओ आरती गुप्ता ने बताया कि मामला सोमवार का है। शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार को कई छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
बच्ची से छेड़छाड़ की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर बेड टच करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया था। इसके विरोध में शिक्षक ने भी छात्रा के परिजनों से तेज आवाज में बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। छात्रा की मां ने शिक्षक को स्कूल से हटवाने की धमकी दे दी।
जिसके बाद शिक्षक व छात्रा के मां के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख स्कूल के अन्य स्टाफ ने स्थिति संभाली। छात्रा की मां को किसी तरह शांत कराया। वहीं शिक्षकों को भी स्टाफ ने शांत कराया। इसके बाद शिक्षक को स्कूल से भेज दिया गया। हालांकि इस मामले की शिकायत अभी तक पुलिस से नहीं हुई है।
सीओ धनौरा, अंजलि कटारिया ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि छात्रा की तरफ से किसी तरह की तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News