शिक्षक पिता की हार्ट अटैक से मौत, इसी महीने होनी है बेटी की शादी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-03-02 01:55 GMT

यूपी। फतेहपुर में बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने से नाराज बीएलओ के जान देने की घटना के एक दिन बाद ही मुरादाबाद में एक बीएलओ की मौत बेटी की शादी से पहले हो गई है। मुरादाबाद में बीएलओ ड्यूटी में तैनात शिक्षक जाकिर हुसैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। पत्नी शहाना बी ने पति की मौत के लिए वोटर लिस्ट विशेष अभियान (एसआईआर) को लेकर अधिकारियों के दबाव को कारण बताया है। दावा किया इसी के चलते पति को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जाकिर का काम अच्छा था कभी कोई नोटिस तक जारी नहीं हुआ। जाकिर की बड़ी बेटी अजरा की 28 मार्च को शादी होनी है।

सोनकपुर हरथला गली नंबर-3 निवासी शहाना बी ने जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि पति जाकिर हुसैन प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा में सहायक अध्यापक थे। मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में वह इसी विद्यालय के कक्ष संख्या-2 में एसआईआर कार्य में बीएलओ ड्यूटी निभा रहे थे।

बीएलओ के कार्य की अधिकता के कारण ही वह देररात तक एसआईआर का कार्य करते रहे। इसी के चलते शनिवार की रात साढ़े नौ बजे एसआईआर का कार्य करते समय ही दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। रसूलपुर नगला चांदपुर बिजनौर निवासी जाकिर के ससुर जमील अहमद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में भी ड्यूटी थी और एसआईआर के लिए वोटर उन पर दबाव बनाते थे कि शिकायत कर देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम का कहना है कि जाकिर हुसैन का काम बेहतर था उन्हें कभी कोई नोटिस तक नहीं जारी किया गया।


Tags:    

Similar News

null