Tarot Rashifal : टैरो राशिफल, 17 अगस्त 2024

Update: 2024-08-17 00:34 GMT

मेष टैरो राशिफल : मेहनत की सराहना मिलेगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत की सराहना मिलेगा। लेकिन शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।

वृषभ टैरो राशिफल : कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है किल वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही आज आपको नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन टैरो राशिफल : बाहर जानें का बनेगा प्रोग्राम

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

कर्क टैरो राशिफल : कामकाज में अड़चनें आएंगी

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज कोई भी डील आदि करने से पहले बहुत ही संभलकर रहना होगा। या सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

सिंह टैरो राशिफल : कानूनी मामलों का होगा निपटारा

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज अपने कानूनी मामलों का निपटारा होगा। आज आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

कन्या टैरो राशिफल : मित्र सहायता के लिए रहेंगे तैयार

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

तुला टैरो राशिफल : आमदनी उच्च बनाने में लगेगा समय

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल अपनी आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। इस दिशा में आज आप कई कदम उठाते भी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : क्रोध से बचें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के अंदर उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। इसलिए आज क्रोध करने से बचें

धनु टैरो राशिफल : संपत्ति खरीदने के बनेंगे योग

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के व्यापारियों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आज आप कोई संपत्ति खरीदने का फैसला कर सकते हैं। आज लोग आपकी पर्सनैलिटी से काफी प्रभावित नजर आएंगे।

मकर टैरो राशिफल : बेहद समझदारी से काम करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में बहुत ही समझदारी से काम करने की जरूरत है। आज वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल : सेहत करेगी परेशान

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप थोड़ा व्यवहारिक हों। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

मीन टैरो राशिफल : मन हो सकता है उदास

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है।

Tags:    

Similar News

-->