टैरो राशिफल, 9 मार्च 2023

Update: 2023-03-09 00:38 GMT

मेष राशि: लव लाइफ में मधुरता रहेगी

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी और रिश्ते को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। व्यापार विस्तार करने में सफलता मिलेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि: उत्साह का संचार रहेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन यदा-कदा आशंकाएं भी बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय मिलेगी। कार्यों के पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि: समय अनुकूल रहेगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा और व्यवसाय में उन्नति होती दिख रही है। घर की जरूरी चीजों की खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि: विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल बंद हो सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे।

सिंह राशि: असंतुलित भोजन से बचें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि: कार्यों में सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे लेकिन कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि: सभी समस्याओं को सुलझाएंगे

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ अनुकूल भी हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में एक टीम की तरह काम करेंगे और सभी समस्याओं को सुलझाएंगे।

वृश्चिक राशि: अधिकारियों का समर्थन मिलेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर उत्साहित रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। परिजनों के पास रहेंगे और उनकी इच्छाओं का मान भी रखेंगे। पारिवारिक बिजनस से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धनु राशि: साझेदारी वाले कार्यों में सावधान रहें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी वाले कार्यों में सावधान रहें और काम पर फोकस रखें। समाज में आपकी अच्छी प्रतिष्ठा बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि: कार्य कौशल देखने लायक होगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि: अटके कार्यों को पूरा करेंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा और प्रभावशीलता शीर्ष स्तर पर बनी हुई है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी और बड़े निवेश की योजना बनाएंगे। पिता के सहयोग से अटके कार्यों को पूरा करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जो आपके काम में मदद करेंगे।

मीन राशि: भागदौड़ की स्थितियां बनेंगी

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बनेंगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News

-->