टैरो राशिफल, 4 जुलाई 2023

Update: 2023-07-04 00:37 GMT

मेष टैरो राशिफल : जरुरी काम पूरे करें

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति और यदि कोई बुरी लत है तो उससे बचकर रहें।

वृषभ टैरो राशिफल : समाज में मिलेगा मान सम्मान

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य और व्यापार में लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन टैरो राशिफल : माता की सेहत का रखें ख्याल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग आज व्यवसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कर्क टैरो राशिफल : सोच समझकर लें फैसला

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको गलत निर्णय के कारण परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको सलाह है की सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

सिंह टैरो राशिफल : लव लाइफ में रहेगा तनाव

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज के दिन किसी स्त्री के कारण आपको तनाव हो सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आपको सलाह है कि फिलहाल, क्रोध से बचें और पक्षियों को दाना डालें।

कन्या टैरो राशिफल : पूंजी निवेश से मिलेगा लाभ

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को पूंजी निवेश के जरिए लाभ के योग बनेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आज आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला टैरो राशिफल : पाचन की हो सकती है समस्या

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों को फिलहाल, मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। फिलहाल, आपको पाचन रोग की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : यात्रा पर जाने के योग

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज यदि आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो आपको इस समय किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

धनु टैरो राशिफल : शत्रुओं के कारण होगी परेशानी

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है। इसलिए सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई मांगलिक कार्य संपन्न होंगा।

मकर टैरो राशिफल : सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस समय पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी। फिलहाल, आपको नई-नई कठिनाइयो के कारण परेशानी होगी।

कुंभ टैरो राशिफल: निवेश से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपको विदेश और निवेश संदर्भों से अचानक लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। फिलहाल, आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन टैरो राशिफल : समस्याओं का मिलेगा समाधान

मीन राशि के लोगों को फिलहाल, आजीविका संबंधी किसी समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप उदास महसूस कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->