टैरो राशिफल, 2 जुलाई 2023

Update: 2023-07-02 00:32 GMT

मेष टैरो राशि: दिन परेशानियों और उलझनों वाला रहेगा

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए परेशानियों और उलझनों वाला रहेगा। यदि आप कुछ नया शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको किसी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्‍चात ही कोई निर्णय करें।

वृष टैरो राशि: स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मानसिक चिंता से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। प्रत्‍येक काम को पूरे आत्‍मविश्‍वास से पूरा करेंगे।

मिथुन टैरो राशि: लोग आपकी बातों की प्रशंसा करेंगे

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको भाग्‍य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। आज लोग आपकी बातों की प्रशंसा करेंगे और आपके प्रदर्शन में सुधार होगा।

कर्क टैरो राशि: अविवाहितों के लिए अनुकूल समय

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई ऐसा मौका मिलेगा जो आपके जीवन में नया लाभ लेकर आएगा।

सिंह टैरो राशि: व्यर्थ की भागदौड़ से बचें

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कन्या टैरो राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

कन्‍या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, वरना आपको चोट लग सकती है। चोट लगने की आशंका है।

तुला टैरो राशि: रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए समस्‍याओं से भरा रहेगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। आज धन के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अच्‍छे से विचार कर लेना चाहिए।

वृश्चिक टैरो राशि: दोस्‍तों का साथ मिलने से लाभ होगा

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ेगा और आज आप काफी आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। आज आपको दोस्‍तों का साथ मिलने से लाभ होगा।

धनु टैरो राशि: मनोबल मजबूत रहेगा

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपको खुशियां प्रदान करने वाला होगा। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। लाभ होने की उम्‍मीद है।

मकर टैरो राशि: परिवार में मतभेद उभरेंगे

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खुशनुमा होगा। आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। कोई आपकी तरफदारी करेगा तो कोई आपकी बातों की खिलाफत करेगा।

कुंभ टैरो राशि: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा और आज आपका मन हर कार्य में लगेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्यों की हर कोई तारीफ करेगा।

मीन टैरो राशि: कोई काम करने में जल्दबाजी न करें

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। कोई काम करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। आपकी परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं।


Tags:    

Similar News

-->