टैरो राशिफल, 2 फरवरी 2023

Update: 2023-02-02 00:37 GMT

मेष राशि : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको बिना किसी काम के भागदौड़ से बचने की जरूरत है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। किसी भी प्रकार के दिखावे से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि : रुके कार्यों में प्रगति होगी

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा और आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, वरना चोट लग सकती है। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी और आज के दिन किसी पुराने से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि : रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अधिक से अधिक अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि : आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज किस्‍मत आपका साथ दे रही है। आज आप अपने काम को लेकर काफी आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे। धैर्य की कमी के कारण आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशि : कहीं से रुका धन मिलेगा

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज आपकी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा और आपको कहीं से रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। पारिवारिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि : परिवार में मतभेद उभरेंगे

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सम्‍मान से बिताने का है। आज आपके कार्यस्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्द्धा रहेगी और लोग आपके काम को चुनौती दे सकते हैं। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बहस में पड़ने से बचें।

तुला राशि : परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपका परिवार के साथ प्रसन्‍नता से बीतेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएंगे। आपको आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि : अनुभवी लोगों की सलाह ले लें

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको ठंडे दिमाग से हर काम करने की जरूरत है। क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने में नुकसान हो सकता है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। आज कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह ले लें।

धनु राशि : अनावश्यक विवाद हो सकता है

धनु राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज कोई ऐसा कन काम न करें, जिसमें आपको नुकसान होने की आशंका है। वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें। किसी के साथ विवाद में न पड़ें।

मकर राशि : लेन-देन में सावधानी बरतें

मकर राशि वालों टैरो कार्ड बता रहे हैं आज के दिन आपको हर मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने की प्‍लानिंग हो सकती है।

कुंभ राशि : अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन आपको लेन-देन के मामले में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। आज कोई आगे बढ़कर आपकी कोई जरूरी फैसला लेने में मदद कर सकता है।

मीन राशि : कोई लेनदेन आज न करें

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। धन के मामले में आज किसी से तगड़ी बहस हो सकती है। सावधान रहें और कोई लेनदेन आज न करें।

Tags:    

Similar News

-->