टैरो राशिफल, 29 अप्रैल 2023

Update: 2023-04-29 00:39 GMT

मेष राशि: बेवजह के खर्चों से बचें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है इसलिए बेवजह के खर्चों से बचें। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और रिश्तों में मजबूती आएगा। विदेश से जुड़े किसी काम से अच्छा लाभ होगा।

वृषभ राशि: उन्नति के योग बनेंगे

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। कामकाज के बीच सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि: अति लोभ से बचें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज विदेशी संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी खोज रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक समस्या हो सकती है।

कर्क राशि: अच्छी सफलता मिलेगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नयी उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: कार्यों को पूरा करेंगे

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी और शांति से कार्यों को पूरा करेंगे। आप इस समय अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से चीजों को अपने पक्ष में कर पाएंगे। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की नई योजनाएं बनाएंगे।

कन्या राशि: काम में बढ़ोतरी होगी

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, मेहनत और गुरुजनों के सहयोग से वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आमदमी में अच्छा इजाफा होगा।

तुला राशि: बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे। कारोबार में अच्छी उन्नति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बन रहे हैं और बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: लापरवाही ना बरतें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लव लाइफ में लापरवाही ना बरतें अन्यथा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। पारिवारिक जीवन में किसी विवाद का निपटारा बातचीत से हल हो जाएगा, इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

धनु राशि: नई जानकारी मिलेगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर बन रहे हैं। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और बातचीत में नई जानकारी भी मिलेगी।

मकर राशि: मन प्रसन्न होगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। संतान की ओर से अच्छी बातें सुनने को मिलेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ राशि: शब्दों पर नियंत्रण रखें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में किसी बात पर तनाव हो सकता है, घर की शांति के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि: सपना पूरा होगा

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, उनका सपना आज पूरा होगा। बहुत दिनों बाद किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News

-->