टैरो राशिफल, 28 अप्रैल 2023

Update: 2023-04-28 00:37 GMT

मेष राशि: कई कार्य पूरे होंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। माता पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी मदद से कई कार्य पूरे होंगे। किसी मित्र से अटका धन प्राप्त होगा।

वृषभ राशि: सेहत का ध्यान रखें

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कामकाज में व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें और सेहत का ध्यान रखें। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

मिथुन राशि: काम का बोझ रहेगा

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि: कार्यों पर ध्यान दें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक और व्यवसायीक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें और घर-परिवार के कार्यों पर भी ध्यान दें अन्यथा परिजनों से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: गप्पे मारने से बचें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझें और गप्पे मारने से बचें। अपने कार्यों पर ध्यान दें अन्यथा शत्रुओं की वजह से परेशानी हो सकती है। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि: सफलता के अवसर मिलेंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयार करने वाले छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा और अटका धन प्राप्त होगा।

तुला राशि: मन प्रसन्न होगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के करियर में उन्नति होते देख मन प्रसन्न होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अटका धन भी मिलेगा। हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि: वाहन ध्यान से चलाएं

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। लव लाइफ में अच्छी उन्नति के आसार बन रहे हैं और रिश्ता भी मजबूत होगा। वाहन ध्यान से चलाएं और जल्दबादी करने से बचें। कामकाज की भागदौड़ में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि: बड़ा फैसला लेने से बचें

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिएं हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि: उचित दूरी बनाकर रखें

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाकर रखें अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम के सिलसिल में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

कुंभ राशि: सोच समझकर खर्च करें

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यस्थल में किसी से ना उलझें। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर खुशी का माहौल रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सोच समझकर खर्च करें।

मीन राशि: लव लाइफ सामान्य रहेगी

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धैर्य बनाए रखें और मन को शांत रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें, अधिक जोखिम ना उठाएं। हल्की-फुल्की नोक-झोंक के साथ लव लाइफ सामान्य रहेगी। अटका धन प्राप्त हो सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News

-->