टैरो राशिफल, 16 अप्रैल 2023

Update: 2023-04-16 00:35 GMT

मेष राशि: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और अध्यात्मिक उन्नति होगी। आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। बहुत दिनों से रुके हुए घरेलू कार्यों को आज पूरा करेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

वृषभ राशि: स्वास्थ कुछ नरम रहेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि: कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए। छात्र पढ़ाई-लिखाई के लिए समय निकाल पाएंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे।

कर्क राशि: भागदौड़ करनी पड़ेगी

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के कार्यों को पूरा करने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के किसी विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

सिंह राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अपने व्यवहार और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

कन्या राशि: संपत्ति बढ़ाने में सफल होंगे

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज पार्टनर के साथ मिलकर संयुक्त संपत्ति को बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। छुट्टी का दिन घरवालों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

तुला राशि: दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। आज खाली समय में आपको कारोबार के लिए नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि: मन में शांति होगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी अटके कार्य के बन जाने से मन में शांति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों का महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग पक्ष लेंगे। जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

मकर राशि: मन में शांति होगी

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज लव लाइफ में किसी बात पर विवाद हो सकता है। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। म। भाई-बहनों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि: कई रुके हुए काम करेंगे

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज छुट्टी का दिन घरवालों और दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। किसी कानूनी मामले में पैसा खर्च हो सकता है।

मीन राशि: कार्यों में राहत मिलेगी

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। घर के बच्चों का सहयोग मिलने से कई कार्यों में राहत मिलेगी।(राधाबल्लभ मिश्र)

Tags:    

Similar News

-->