टैरो राशिफल: 21 जून 2022

Update: 2022-06-21 00:36 GMT

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में अड़चन आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। कर्जों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सबकुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हो पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी से सावधान रहें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Tags:    

Similar News