मेष राशि: काम में जल्दबाजी न करें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। इसलिए किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें और जल्दी दूसरों पर भरोसा करने से बचें। स्थायी संपत्ति के खरीदने में जल्दी न करें।

वृषभ राशि: पूरा सपॉर्ट मिलेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। आपके परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। परिजनों की तरफ से आपको पूरा सपॉर्ट मिलेगा।

मिथुन राशि: सेहत का ध्यान रखें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के साथ आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मित्रों के सहोयग से धन संबंधित समस्या से निजात मिलेगी।

कर्क राशि: खर्चों को नियंत्रण में रखें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। अगर कोई योजना बना रहे हैं तो उसे लागू करने से पहले तक गुप्त रखें।

सिंह राशि: दोस्तों से सावधान रहें

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से तनाव में कमी आएगी।

कन्या राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। घर पर किसी संत या विद्धान को भोजन के लिए बुलाया जा सकता है।

तुला राशि: नई योजनाओं का शुभारंभ होगा

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे।

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए यह समय चुनौति पूर्ण रहेगा। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। घर पर ब्राह्मण को भोजन पर बुलाया जा सकता है।

धनु राशि: योजना बनाएंगे

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप गर्म हवा तथा गर्मी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। भाइयों के साथ व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे।

मकर राशि: कार्यों से सुयश मिलेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि: धन की प्राप्ति होगी

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, जिससे धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जमीन व वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि: कुछ व्यवधान आएंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। कामकाज के दौरान आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। (राधाबल्लभ मिश्र)


Tags: