टैरो राशिफल, 20 जून 2022

Update: 2022-06-20 00:38 GMT

मेष राशि

दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। आज परिवार के बारे में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। इस मामले में बड़ों से सलाह लेने के बाद ही कोई काम करें।

वृष राशि

सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है। आज आपको अपने या फिर संतान के ऐडमिशन को लेकर कहीं जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाए आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क राशि

इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन में सब कुछ सही रहेगा और आपके आपसी संबंध मधुर रहेंगे। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और परिवार को लेकर आज किसी मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। आज आपकी वो योजनाएं सफल होंगी जो कि काफी समय से लटकी रहेंगी।

कन्या राशि

महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने आपको लाभ होगा। आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी और भाग्‍य साथ देगा। परिवार के लोगों के बीच में संबंध सुमधुर बने रहेंगे।

तुला राशि

आज आपको वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश में लाभ होने की उम्‍मीद है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और किसी अपने से आपको संतोष प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खास है और समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी। ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ध्‍यान रखना चाहिए।

धनु राशि 

आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपसे प्रभावित होंगे।

मकर राशि

 आज परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्यकौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपसे प्रभावित होंगे।

मीन राशि

आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। आज परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं।

पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Tags:    

Similar News