टैरो राशिफल, 17 सितंबर 2022

Update: 2022-09-17 00:43 GMT

मेष राशि

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। आपको सलाह है कि घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृषभ राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। आज आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपका स्वास्थ्य कुछ नरम पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपकी किसी लापरवाही और गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपको सलाह है कि फिलहाल, सेहत का ख्याल रखें और बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज आप दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। दरअसल, भूमि और भवन के विवाद के कारण आपको मानसिक अशांति रह सकती है।।

सिंह राशि

टैरो कार्ड्स के मुताबिक सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। दरअसल, आज सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। हालांकि, कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। फिलहाल आपके लिए यात्राओं का योग बन रहा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आप काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे तथा कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। अगर आप किसी नई परियोजना पर काम करना चाहते हैं तो उसपर काम शुरु कर सकते हैं। दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, वैवाहिक जीवन सामान्य चलता रहेगा। जो लोग नया रोजगार की तलाश में है उन्हें आज नया रोजगार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहों की स्थिति आज आपके साथ है इसलिए आज आपको संघर्ष का शुभ परिणाम सफलता के रूप में मिलेगा। साथ ही आज मिली सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। आज महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। फिलहाल, आप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। आज आपका मन काफी शांत रहेगा।

मकर राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय कार्य निपटाने और नए निवेश के जरिए लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इतना ही नहीं आज आपको आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। साथ ही आज का दिन सरकारी कार्यों में लाभ दिलाने वाला रहेगा।

कुंभ राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए कई काम निपटाने वाला रहेगा। समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फिलहाल, आपको अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आज व्यापारी वर्ग के लोगों को भी अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसलिए संभलकर काम करें।

Tags:    

Similar News