तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के बहाने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मानवता को तार-तार कर देने वाली वारदात

मुकदमा दर्ज.

Update: 2024-10-08 10:31 GMT

सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के बहाने एक मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया। कमरे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ रेप किया। उधर, जब इस बारे में परिजनों को पता चला तो वह दंग रहे गए। माता-पिता ने थाने जाकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक की गिरफ्तार के लिए दबिश दे रही है।
ये घटना थाना जनकपुरी क्षेत्रांतर्गत देहरादून रोड स्थित का है। शहर का रहने वाला एक परिवार रविवार को थाना जनकपुरी पहुंचा। उन्होंने बताया कि वे कई दिन से परेशान चल रहे थे। इस संबंध में हाईवे स्थित देहरादूर रोड के पास रहने वाले एक तांत्रिक के पास गए थे। साथ में अपनी 11 वर्षीय बेटी को भी साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक ने उनकी बेटी को एक दिन अकेले बुलाया और दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने आनन फानन में तांत्रिक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तांत्रिक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि बच्ची के परिजनों ने तहरीर दी है। आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->