T20 IND vs USA – 11 गेंदों में 3 विकेट, भारत की तेज गेंदबाजी ने बनाई दबंग शुरुआत
जल्दी चार्ज पर अमेरिकी बल्लेबाज
Mumbai मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-3 में भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला जारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए और अमेरिका को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
इसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया। शुरूआती चार ओवर में ही अमेरिकी बल्लेबाजों को भारी झटका लगा। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने संयुक्त रूप से 11 गेंदों में 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। सिराज ने दो और अर्शदीप ने एक विकेट लेकर भारत की बढ़त कायम रखी।
टीम इंडिया ने पिछली बार 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका को 7 विकेट से हराया था और इस बार भी टीम की नजरें शानदार शुरुआत पर हैं। अमेरिका की बल्लेबाजी फिलहाल संघर्ष में दिख रही है और भारतीय गेंदबाजों का दबाव बढ़ता जा रहा है।
इस मैच में बुमराह बीमारी के कारण बाहर हैं और उनके स्थान पर सिराज को मौका मिला। वहीं संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाया और विकेट चटकाने में सफल रही।
भारत की जीत के लिए यह मजबूत संकेत है और टीम डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर टारगेट बचाने में जुटी है।