एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार संदिग्ध से सेना का फर्जी आईडी बरामद, मोबाइल की जांच जारी

ब्रैकिंग

Update: 2025-09-28 02:13 GMT

बिहार। पटना हवाई अड्डे के पास पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिवम शर्मा उर्फ शिवम कुमार वैशाली का निवासी है। उसके पास से भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र और इंडियन मुजाहिदीन से संबंधित आई कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। उससे मिले मोबाइल में पाकिस्तानी झंडे लिये व्यक्तियों के फोटो हैं। पुलिस ने शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध युवक के पास से गृह मंत्रालय का भी फर्जी पहचान पत्र मिला है। शिवम के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवक को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी आईबी और एनआईए को भी दी गई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।   

Tags:    

Similar News

null