हैरान करने वाली घटना...38 लोगों ने किया 17 वर्षीय लड़की के साथ रेप

शर्मनाक घटना

Update: 2021-01-19 13:08 GMT

केरल की 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने स्तब्ध करने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि गत कुछ महीनों में कथित रूप से 38 लोगों ने उसका यौन उत्पीडऩ किया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का कटु अनुभव तब सामने आया जब निर्भया केंद्र पर उसके साथ काउंसिलिंग का सत्र चल रहा था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ यौन उत्पीडऩ की पहली घटना वर्ष 2016 में तब हुई जब वह 13 साल की थी और इसके एक साल बाद फिर उसे इस तरह की यातना का सामना करना पड़ा। दूसरी घटना के बाद उसे बाल गृह भेजा गया और करीब एक साल पहले उसे अपनी मां और भाई के साथ रहने की अनुमति दी गई। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफा ने बताया कि लड़की बाल गृह से निकलने के बाद कुछ समय से लापता थी और पिछले दिसंबर में पलक्कड़ में उसके होने की जानकारी मिली जहां से उसे निर्भया केंद्र लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परामर्श सत्र के दौरान किशोरी ने निर्भया केंद्र के अधिकारियों को यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी जिनका उसने सामना किया था।

उन्होंने बताया कि लगभग सभी आरोपियों जिनके खिलाफ यौन उत्पीडऩ सहित विभिन्न आपराधिक धाराएं लगाई हैं, गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। मलाप्पुरम बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शाजेश भास्कर ने कहा कि समिति ने एक साल पहले किशोरी को बाहर भेजने से पहले सभी कानूनी एवं सुरक्षा कदमों को उठाया था।

Tags:    

Similar News