सुरेश एन पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में ली शपथ

Update: 2022-08-03 06:24 GMT

दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में सुरेश एन पटेल ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष पद की शपथ ली।

'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (पीटीआई) ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के रूप में सेवाएं दे रहे पटेल को आयोग का प्रमुख बनाए जाने की संभावना है।

Tags:    

Similar News

-->