BIG BREAKING: प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम बेल दे दी

Update: 2025-05-21 06:59 GMT
नई दिल्ली: अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार प्रोफेसर को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन अभी ही टिप्पणी क्यों.
प्रोफेसर मेहमूदाबाद की ओर से कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें दीं. कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरे मुवक्किल का वह बयान देखें, जिसके आधार पर आपराधिक दायित्व तय किया जा रहा है. प्रोफेसर महमूदाबाद की पोस्ट पढ़ने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पूछा कि क्या यह किसी अखबार में छपी खबर है या सोशल मीडिया पोस्ट? इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक ट्विटर पोस्ट है. सिब्बल ने प्रोफेसर अली खान मेहमूदाबाद की पूरी पोस्ट पढ़कर सुनाने के बाद कहा कि यह अत्यंत देशभक्ति से भरा हुआ बयान है.
Tags:    

Similar News

null